भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश संयोजन ने ली संभागीय बैठक, बांटे गए सुझाव पेटियां

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश संयोजन ने ली संभागीय बैठक, बांटे गए सुझाव पेटियां


बिलासपुर । भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश संयोजक भाजपा घोषणा पत्र समिति एवं सांसद दुर्ग विजय बघेल ने बिलासपुर के भाजपा कार्यालय मे एक प्रेस वार्ता कर संभाग स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमें बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए विधानसभावार सुझाव आमंत्रित करने के लिहाज से उन्हे सुझाव पेटियाँ भी दी गई।

_x000D_

_x000D_


चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगो से सुझाव मांगे जा रहे हैं प्रदेश के आम जनमानस इस अभियान से जुड़े उनकी मंशा व बहुमूल्य सुझाव पार्टी को मिले अतः संभाग, जिला व विधानसभा के प्रभारी की नियुक्ति की गई है प्रत्येक विधानसभाओं के धार्मिक, सामाजिक संगठनों, एन जी ओ, व्यवसाई, शासकीय कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों से मुलाकात कर उनके सुझाव संग्रहित किए जाने की योजना है इस विषय में सांसद बघेल बिलासपुर जिले के प्रवास पर आए हुए हैं उन्होंने आज दोपहर 12.30 बजे भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

_x000D_

_x000D_

तत्पश्चात संभाग से आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि, 3 अगस्त को हमने भाजपा कार्यालय रायपुर से घोषणा पत्र सुझाव अभियान की शुरुवात की है जो प्रदेश के प्रत्येक विधानसभाओं तक जाएगी सुझाव पेटियों के माध्यम से लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जायेंगे इसके साथ ही हमने एक व्हाट्स एप्प नम्बर 9584656500 और ई-मेल आई.डी cgbjpmankibaat2023@gmail.com भी जारी की है जिससे लोग घर बैठे अपने सुझाव हमे दे सके भाजपा की घोषणा पत्र को लोगो का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है  जो उत्साहवर्धक है अभी तक लगभग 20 हजार लोगो के सुझाव व्हाट्स एप्प पर आए हैं करीब 2 हज़ार ई मेल आ चुके हैं इसके अलावा समिति के संयोजक सहसंयोजक और सदस्यों के पास सैकड़ों की संख्या में सुझाव आ गए हैं।

_x000D_

_x000D_


लगातार विभिन्न संगठनों की मुलाकात इस समिति से हो रही है यह रिस्पांस देखकर ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी से जनता की अपेक्षा काफी बड़ी है और हम भर्षक प्रयत्न करेंगे उनकी अपेक्षाओं पर उतरेंगे।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, लखन देवांगन, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक, अरविंद गोयल सहित बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट