पूर्व मंत्री अमर ने किया मस्तूरी में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

पूर्व मंत्री अमर ने किया मस्तूरी में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

_x000D_

मस्तूरी । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने रविवार को मस्तुरी  विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर  विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि चुनाव कार्यकाल के उद्घाटन के साथ ही आज से पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को घर घर जाकर कमल खिलाने का काम करना है। आज यहां उपस्थिति भीड़ इस बात प्रमाण दे रही है कि अब लबरा भूपेश सरकार के विदाई का समय आ गया है। इस दौरान उन्होंने ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशान साधा। और कहा कि लबरी भूपेश सरकार ने हर वर्ग किसान, माता बाहिनी, युवा, विधवा माता को ठगने में शर्म नही आई। 6-6 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा। विधवा बहनों को धोका देने का पाप भूपेश सरकार ने किया है।

_x000D_

_x000D_


 भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही है। केवल और केवल पांच साल में लूटते का काम किया है। कोयला में, रेत में, चावल में, शराब में घोटाला हर चीज में घोटाला किया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर भूपेश बघेल अपने आका एक परिवार को खुश करने में लगे है। आज हर सरकारी दफ्तर में छोटा से बड़ा कोई काम बिना पैसों के नही होता। भ्रष्टचार का बोलबाला है। छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर भी जनता को ठगा गया। तीन तीन सांसद बाहर के बना दिए।

_x000D_

2023 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। प्रदेश में खुशहाली, विकास, तरक्की के लिए भाजपा को जितना हैं उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को दोनो हाथ उठाकर जिताने का संकल्प दिलाया।

_x000D_

इसके पहले मस्तूरी पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का भाजपा के जिले से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी और पुप्षमाला के साथ भव्य और आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेतृत्व ने मस्तूरी से भाजपा को जीतने का आव्हान किया।

_x000D_

_x000D_

मस्तुरी विधायक डॉ बांधी  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में कुशासन का राज है। यहां का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। सरकार में आराजकता का माहौल है। किसान, मजदूर, युवा, महिलाए सभी हताश और निराश है। भूपेश सरकार ने जनता को ठगने का काम किया। इस सरकार को उखाड़ना ही नही पूरे देश से उखाड़ फेंकना  है। इस सरकार ने भ्रष्टचार के इमारत लिख डाली। गरीबों के चावल, कोयला, गोबर योजना सभी में घोटाला किया है।
उन्होंने आगे ने कहा की मस्तूरी में वर्तमान में विपरीत परिस्थितियों में भी  हमने अपने समर्थ से अधिक कार्य कर  मस्तूरी में विकास कार्य किया है इसके पूर्व के विधायक हमेशा इस बात का रोना रोते थे कि मेरी सरकार नहीं है तो मैं काम कैसे करूंगा लेकिन हमने  मस्तूरी में विपरीत समय में भी अच्छा कार्य किया है उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो मस्तूरी में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी कांग्रेस का तो अब सुपड़ा साफ होने वाला है

_x000D_

विधान सभा प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कार्यक्रम आभार करते हुए मस्तुरी जिताने का संकल्प दिलाया ।

_x000D_


इस अवसर पर प्रमुख रूप  से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बाधी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार विधानसभा संयोजक बी पी सिंह ,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी दिलेंद्र कौशिल जिला युवा मोर्चा प्रभारी दीपक सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या,रामनारायण भारद्वाज,मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मल्हार मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू , जयराम नगर गतौरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ लोहारसी मंडल अध्यक्ष हरनारायण तिवारी महामंत्री पवन श्रीवास ,अजय सिंह श्याम पटेल, राधेश्याम मिश्रा, रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, धर्मेंद्र कोशले,रंजीत सिंह,राम निवास साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट