*बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप,गौठान पर बोले गौठनों की जमीनी हालात देखकर लगा कि घोटाले हमारे अनुमान से भी अधिक, और देखिए झीरम घाटी हमले और पीएससी को लेकर पर क्या कहा mornews*

*बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप,गौठान पर बोले गौठनों की जमीनी हालात देखकर लगा कि घोटाले हमारे अनुमान से भी अधिक, और देखिए झीरम घाटी हमले और पीएससी को लेकर पर क्या कहा mornews*
रायपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस

_x000D_

रायपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव ने आज बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार कई गंभीर आरोप लगाए, अरुण साव ने गोठान,झीरम घाटी पर हुए नक्सली हमले और पीएएससी के मामले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने गौठान घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा हमे अनुमान तो था,लेकिन यह घोटाला इतना बड़ा होगा, इसकी हमें भी कल्पना नहीं थी। शुरुआती आकलन के अनुसार इस योजना में 1300 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी गई है, यह आगे इससे भी बड़ा घोटाला है। अगर इनके फ्लैगशिप योजना के साथ ऐसा हुआ है तो आप अन्य योजना की कल्पना कर सकते हैं। कांग्रेस यह घोटाला पकड़े जाने पर अभिमान अभियान चला रही है, हर घोटाला कांग्रेस के लिए अभिमान  ही होता है, पर छत्तीसगढ़ शर्मसार है कांग्रेस के घोटालों से।

_x000D_

_x000D_


प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पीएससी घोटाले पर कहा कि पीएससी घोटाले ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य और उनका आत्मविश्वास तोड़ कर रख दिया है। लोक सेवा आयोग जैसी संस्था पर भरोसा की बदौलत ही लाखों युवा अपनी जवानी समर्पित कर देते हैं, उनका विश्वास जिस तरह टूटा है, यह काफी खतरनाक है। जैसा भाई भतीजावाद किया गया है इस मामले में, वह दुखद है।
झीरम मामले में अरुण साव ने कहा कि जिस तरह भूपेश बघेल इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष रहने से लेकर आजतक झूठ फैला रहे हैं, जैसी बयानबाज़ी कर रहे हैं, उससे यह कहने को विवश हैं कि कांग्रेस खुद सच को छुपाना चाहती है  हम पूरी ज़िम्मेदारी के साथ यह बात कह रहे हैं,आख़िर जिस झीरम का सबूत  जेब में होने का भूपेश जी दावा करते थे, वह सबूत कहां छोड़ आये हैं वे, किसे दे आये, कहां छिपा आये, यह बड़ा सवाल है।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट