बिलासपुर विधानसभा में संपन्न हुआ मतदाता अभिनन्दन समारोह,शहर के विभिन्न वार्डों से आए सैकड़ों मतदाताओं का किया गया अभिनंदन, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटने का काम किया है

बिलासपुर  विधानसभा में संपन्न हुआ मतदाता अभिनन्दन समारोह,शहर के विभिन्न वार्डों से आए सैकड़ों मतदाताओं का किया गया अभिनंदन, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटने का काम किया है

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा में संपन्न हुआ मतदाता अभिनन्दन समारोह लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी अपने पक्ष प्राप्त जनादेश को लेकर उत्साह में नजर आ रही है यही वजह है कि पार्टी देश भर में मतदाताओं के प्रति आभार ज्ञापित करने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर मतदाता अभिनंदन अभियान चला रही है इसी तारतम्य आज बिलासपुर विधानसभा में मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के शामिल सैकड़ों मतदाताओं का विधिवत अभिनंदन कर आभार ज्ञापित किया गया व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

_x000D_

_x000D_

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारत की जनता निश्चित ही अभिनंदन करने योग्य है जिन्होंने लगातार तीन बार से मोदी की नेतृत्व वाली दिल्ली की सरकार को एक बड़े जनादेश देकर चुनाव कर रही है और इसकी परिणीति यह हुई कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित है अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है कश्मीर के जटिल मुद्दे का समाधान करने में सफल रहे हैं हम पांचवी से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव परिणाम से पार्टी और कार्यक्रताओं में उत्साह है हम उत्तर से दक्षिण तक कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं जिसमे हमे सफलता प्राप्त हुआ है अब नगरी निकाय और पंचायत चुनाव का समय करीब है  कार्यकर्ताओं नेताओं को चुनाव जिताया है अब कार्यक्रताओं की बारी है अब कार्यकर्त्ता चुनाव लडेंगे और मंच पर बैठे नेता उन्हे जिताने संघर्ष करेंगे जिससे उन्हें नगरी निकाय और पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधि बनाने की जिम्मेदारी नेताओं की है। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटने का काम किया है

_x000D_

_x000D_

पांच साल में उन्होंने प्रदेश को कर्जा में डूबो दिया भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी गई माफियाओं को अवैध संरक्षण दिया गया पांच साल में ही जनता ने कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को पहचान लिया और प्रदेश में सुशासन के लिए मतदान किया प्रदेश में भाजपा को एकबार फिर मौका दिया वही नरेंद्र मोदी सरकार को तीसरी बार सरकार बनाने जनादेश दिया आज ऐसे मतदाताओं का अभिनंदन करने में बहुत ही हर्ष हो रहा है समारोह को मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले ने अपने जाने पहचाने अंदाज में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की तुकबंदी कर उपस्थित मतदातों ओर कार्यक्रताओं खुश कर दिया मंच पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भूपेंद्र सवन्नी पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा पांडे जिला महामंत्री मोहित जयसवाल अशोक विधानी आर विभा राव पूजा विधानी गुलशन ऋषि किशोर राय विनोद सोनी रमेश लालवानी मंचासीन रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन रमेश लालवानी ने किया।

_x000D_

_x000D_

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से - महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जयश्री चौक से, शोभा कश्यप स्नेह लता शर्मा संध्या चौधरी अमित तिवारी नारायण गोस्वामी निम जीवनी शेखर पाल संदीप दास प्रकाश यादव महेश चंद्रिका पुरे नीरज वर्मा चंद्र प्रकाश मिश्रा विजय ताम्रकार ललित मखीजा अमित चतुर्वेदी मोनू रजक साहिल कश्यप अभिजीत मित्रा मनीष गुप्ता शिव पटेल मोनू जायसवाल बलराम हरियाणवी हेमंत कलवानी श्याम साहू राजेश सिंह ठाकुरमोती गंगवानी सहित बड़ी संख्या में मतदाता कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित हुए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट