भाजपा पार्टी करने जा रही अपनी सदस्यता अभियान की शुरुवात, सांसद, विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारियों को दिया गया लक्ष्य, जिले और मंडलों में चल रही बैठकों का दौर

भाजपा पार्टी करने जा रही अपनी सदस्यता अभियान की शुरुवात, सांसद, विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारियों को दिया गया लक्ष्य, जिले और मंडलों में चल रही बैठकों का दौर

बिलासपुर। सितंबर माह से भारतीय जनता पार्टी अपनी सदस्यता अभियान की शुरुवात करने जा रही है जिसे लेकर जिला और मण्डल स्तर की जोर शोर की तैयारी चल रही है जिला और मण्डल स्तर पर समितियों का गठन कर बकायदा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिले में स्थित विभिन्न विधानसभाओं में मंडल स्तरीय बैठकों का दौर चल रहा है प्रत्येक बूथों में 200 सदस्य का निर्धारण कर जिले को तीन लाख से भी अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है

_x000D_

_x000D_

जो दो चरणों में किए जायेंगे पहले चरण में 2 सितंबर से 15 सितंबर तक बूथों में सदस्यता कराई जाएगी तो दूसरे चरण एक अक्तूबर से सोलह अक्तूबर तक  विभिन्न सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप,शॉपिंग मॉल, गार्डन इत्यादि में भाजपा पदाधिकारी सदस्यों द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा सदस्य बनाने हेतु जिले के सांसद विधायक पंचायतों और निकाय के जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा पदाधिकारियों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं गठित सदस्यता समिति को समय समय पर अभियान की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई एक नवंबर से 10 नवंबर बूथ कमेटी का गठन और रजिस्टर संधारण के कार्य सुनिश्चित है प्राप्त निर्देशों के अनुसार हाल ही हुए विधानसभा चुनाव 2019 ओर लोकसभा चुनाव 2024 में डाले गए कुल मतों का 75 प्रतिशत हिस्सा इस सदस्यता अभियान में प्राप्त करना है यही नहीं पुराने सदस्यों को भी नई सदस्यता प्राप्त करना अनिवार्य रखा गया है स्वम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक सितंबर को सदस्यता ग्रहण कर अभियान का सूत्रपात करेंगे

_x000D_

अचीवर करेंगे मुख्यमंत्री संग डिनर
सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का भी अवसर मिल सकता है पार्टी ने भाजपा कार्यक्रताओं को प्रोत्साहित करने के लिहाज से कुछ नए तरीकों पर  भी विचार किया है जो कार्यकर्ता तीन हजार से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करेंगे उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के डिनर करने का अवसर उपलब्ध होगा पुराने सदस्यों को भी पार्टी की नई सदस्यता  लेनी होगी वे जारी नंबर पर मिस कॉल कर सदस्य बन सकते हैं 
*प्रधानमंत्री मोदी 2 सितबर को लेंगे सदस्यता,करेंगे सदस्यता अभियान की शुरुवात*
भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरवात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सदस्य बन कर करेंगे 2 सितंबर को केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में जारी नंबर 8800002024 पर मिस कॉल देकर सदस्यता अभियान को लॉन्च करेंगे 3 सितंबर को देश भर के सभी प्रदेशों में लॉन्च किया जाएगा 4 सितंबर को सभी जिलों में इस अभियान की शुरुवात की जाएगी 5 सितंबर को सभी मंडलों और 6 सितंबर को बूथ स्तर पर व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाई जाएगी

_x000D_

बूथों को सशक्त बनाने एक प्रभावी माध्यम है सदस्यता,मिल कर करेंगे लक्ष्य पूरा-सुशांत

_x000D_

भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा बेलतरा के ग्रामीण,मध्य और शहरी मंडल में बैठक आयोजित की गई जिसमे बूथ अध्यक्षों से लेकर शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सह संयोजक सहित मंगलों के प्रमुख कार्यक्रताओं को आमंत्रित किया गया सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी है पिछले दौर में हमने देश भर में दस करोड़ लोगो को  सदस्यता दिला कर कीर्तिमान स्थापित किए  सदस्यता अभियान बूथों को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है जिसकी परिणीति हम पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में परिणाम के रूप में देख चुके हैं लोगो को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता दिलाने हमे मिल जुल कर काम करना होगा जो पौधे हमारे पूर्वजों ने रोपे हैं उसने आज वह विशाल वट वृक्ष का रूप ले लिया है हमारे विचार परिवार के पितृ पुरुषों की तपस्या को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े सफलता सुनिश्चित है इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती जयश्री चौकसे विजय धर दीवान उमेश गौराह तिलक साहू निखिल केशरवानी ओमप्रकाश पांडे प्रणव शर्मा समदरिया रामनिवास शास्त्री दारा सिंह शैलु गोरख भगवती साहू पेशीराम जयसवाल ए सुशीला राव रूपाली अनिल गुप्ता सुनीता साहू रेखा सूर्य अनिमा तिवारी सोनम ध्रुव जयंती सोनी रीना झा रमेश पटेल ईश्वर यादव हरिओम कश्यप यश देवांगन रामगोपाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट