*बड़ी ख़बर: Bjp में हुआ जिले का विभाजन बिलासपुर, तखतपुर,कोटा अलग जिले में शामिल, जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर रायशुमारी, घोषणा जल्द*

*बड़ी ख़बर: Bjp में हुआ जिले का विभाजन बिलासपुर, तखतपुर,कोटा अलग जिले में शामिल, जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर रायशुमारी, घोषणा जल्द*

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के महत्वपूर्ण पड़ाव जिसमें जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया जिला विभाजन की घोषणा के साथ आज से शुरू हो गई जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक दृष्टि से बिलासपुर में दो जिले की घोषणा कर अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित कर दिए

_x000D_

_x000D_

आज जिला भाजपा कार्यालय में आपेक्षित श्रेणीवर्ग के कार्यकर्ताओं की शार्ट नोटिस भेज कर बैठक बुलाई गई जिसमें नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों सदस्यों जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी,जिला पंचायत नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठक में आमंत्रित किए गए जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव और निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल ने बिलासपुर जिले में संगठन के लिहाज से दो पृथक जिले की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष के नाम पर कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में एक एक कर सुझाव मांगे इस आशय पर बात करते हुए जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की यह मंशा है कि संगठनात्मक दृष्टि से कार्य को सुगम बनाने मंशा से भाजपा के मण्डल और जो जिले बड़े हैं उनका परिसीमन किए जाने के सुझाव भेजे गए हैं संगठन की दृष्टि से प्रदेश में  बिलासपुर ऐसा इकलौता जिला है जिसमें छः विधानसभाओं का समावेश है आज की घोषणा के बाद से ही

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर, तखतपुर, कोटा और बेलतरा,मस्तूरी व बिल्हा दो अलग अलग संगठन जिले होंगे जिले की अगली बैठक इसी परिसीमन के आधार पर किया जाएगा इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जिला महामंत्री मोहित जयसवाल घनश्याम कौशिक हर्षिता पाण्डे गुलशन ऋषि अमर जीत दुआ लवकुश कश्यप राजेश त्रिवेदीजिला चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक सह प्रभारी जयश्री चौकसे मंच पर उपस्थित रहे।

_x000D_

भाजपा के सभी कार्यकर्ता क्षमतावान, अथक परिश्रम से पार्टी को बनाया सिरमौर

_x000D_

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता वंदनीय है उन्होंने अपने अथक प्रयासों से संघर्ष कर भाजपा को विश्व की सिरमौर पार्टी बनाया आज हमने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेंगे यह चुनाव कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने वाला चुनाव है पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी आपके लिए बूथों में मेहनत करने में कोई कर कर नहीं छोड़ेंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट