मंदिर हसौद में हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ बीरगांव के बुधवारी बाजार में कांग्रेस की महिला मोर्चे ने किया प्रदर्शन

मंदिर हसौद में हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ बीरगांव के बुधवारी बाजार में कांग्रेस की महिला मोर्चे ने किया प्रदर्शन

_x000D_

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन नाबालिग सहित युवती के साथ गैंग रेप की वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस वारदात का प्रभाव अब रायपुर की सड़कों और चौक-चौराहों पर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की महिला मोर्चा के सदस्यों ने वारदात के विरोध में बीरगांव के बुधवारी बाजार में आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

_x000D_

_x000D_

ज्ञात हो कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में मुख्य आरोपी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंदिर हसौद मंडल के उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ठाकुर का बेटा पूनम ठाकुर शामिल है। कांग्रेस के महिला मोर्चे के सदस्यों ने सार्वजनिक मंच पर इस मामले की गंभीरता को बताया और न्यायपालिका से जल्द से जल्द मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। 

_x000D_

_x000D_


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा की भाजपा जो बेटी बचाओं बेटी पढाओ का नारा देती है अब उन्ही से हमे अपनी बहन-बेटियों को बचना पड़ रहा है, भाजपा के बड़े नेता, पदाधिकारी और अब उनके बेटो भतीजों द्वारा रेप जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता नशे में डूबे रहते है और प्रदेश की माताओं-बहनों-बेटियों की इज्जत तार-तार कर रहे है।प्रदर्शन के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादीत रायपुर के अध्यक्ष पकंज शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन हुए इस दुष्कर्म की वारदात ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया है और अब हम न्यायपालिका से मांग करते हैं कि इन दुष्कर्मियों को फांसी पर लटकाया जाए।

_x000D_

_x000D_

ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। कांग्रेस के महिला मोर्चे का यह प्रदर्शन सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जनमत से भाजपा के खिलाफ सहमति हासिल करने का प्रयास है, और इसका उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना और दुष्कर्म के आरोपी तथा उन्हें सह देने वालों पर कठोर कार्यवाई करने की अपील की है। प्रदर्शन में बीरगांव महापौर नंदलाल देवागंन, योगेंद्र सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष बीरगांव, इकराम अहमद, एमआईसी सदस्य, आशिष दुबे इंटक अध्यक्ष, रानी गोस्वामी पार्षद, राजाराम देवांगन पूर्व पार्षद, करण शर्मा एल्डरमैन, आशिष पुष्पा यादव पार्षद, राजेंद्र साहू एल्डरमैन, जे.पी. सिंह एल्डरमैन, उबारनदास बंजारे एमआईसी सदस्य, राजू सिन्हा पार्षद प्रतिनिधि, रितेश सिंह पार्षद, पुष्पलता वैष्णव महिला ब्लॉक अध्यक्ष, भारतीय चंद्राकर पार्षद, सरोज कुर्रे, सतिश सिंह, अरूण राजु सेन, दुर्गेश नंदनी, रियाज खान, संतोष साहु, मुकेश तिवारी सहित सैकड़ों महिला सदस्य शामिल हुए।