शहर में स्वीप वॉक:कलेक्टर-एसपी सहित सैकड़ों लोगों ने पैदल चलकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

शहर में स्वीप वॉक:कलेक्टर-एसपी सहित सैकड़ों लोगों ने पैदल चलकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के नेतृत्व में आज मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप वॉक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तमाम आला अधिकारी, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल चलकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

_x000D_

_x000D_

यह वॉकथान रेलवे वीआईपी गेट से शुरू होकर तितली चौक, भारत माता स्कूल रोड, बंगला यार्ड चौक, सोलापुरी माता चौक, साई मंदिर रोड से होकर रेलवे वीआईपी गेट में समाप्त हुई। कार्यक्रम में एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान एवं रेलवे के वरिष्ठ मंडल एवं कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमन मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_


 कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेकर शत- प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। मतदान हम सभी का अधिकारी ही नही कर्तव्य भी है।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने कहा कि जिले में 07 मई को मतदान की तिथि घोषित की गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान करने के साथ अपने परिवारजनों के अलावा आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि रेलवे में मतदाता जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करें। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट