18हजार जगमगाते दीपों से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश,दीपों की श्रृंखला में जगमगा उठा हैप्पी स्ट्रीट
बिलासपुर /लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान को लेकर स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में हर वर्ग अपनी प्रभावी सहभागिता निभा रहा है। इसी क्रम में लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदाताओं को जागरूक करने शनिवार शाम दीपदान संग मतदान कार्यक्रम का आयोजन हैप्पी स्ट्रीट में किया गया। श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। 18 हजार दीपों की श्रृंखला से हैप्पी स्ट्रीट जगमगा उठा।
_x000D_
दीपों से चुनाव का पर्व देश का गर्व और शत प्रतिशत मतदान जैसी आकृति बनाई गई।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस पूरे आयोजन के लिए श्रम विभाग, एनएसएस, और अन्य लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मतदान को एक उत्सव के रूप में मनाना है।
_x000D_
घर घर दस्तक देकर हर एक मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी आर पी चौहान ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।
_x000D_
कार्यक्रम में सभी ने लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर नन्हें बालक अयान टुटेजा ने मतदाता जागरूकता से संबंधित स्व रचित गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त आर के प्रधान, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, एनजीओ के पदाधिकारी सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट


