लोकतंत्र के निर्वाचन पर्व में शत प्रतिशत मतदान जरूरी

लोकतंत्र के निर्वाचन पर्व में शत प्रतिशत मतदान जरूरी

_x000D_

बिलासपुर।आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत तखतपुर एवं रतनपुर के सरस्वती शिशु मंदिर, जीपीएस हाई स्कूल झल्फा एवं द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनसरी में रंगोली, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतांत्रिक प्रणाली में निर्वाचन एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें हरेक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना प्रतिनिधि चयन करता है।

_x000D_

_x000D_

लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं की सहभागिता जरूरी है, जिससे देश को मजबूत बनाया जा सके। प्रत्येक मतदाता को अपने मतों का उपयोग कर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान इस आयोजन के माध्यम से किया गया। युवा मतदाताओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यह पहल किया जा रहा है, जिससे ये युवा पीढ़ी अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभा सके। लोकतंत्र के निर्वाचन पर्व में हर मतदाता का वोट जरूरी और महत्वपूर्ण है।

_x000D_

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट