मनरेगा आयुक्त बंसल ने ली समीक्षा बैठक,धीमी प्रगति को लेकर जीपीएम एवं सक्ति के अधिकारियो को फटकार,
बिलासपुर। मनरेगा आयुक्त और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक रजत बंसल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में योजना से जुडे़ बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बंसल ने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
_x000D_
उन्होंने जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए स्वीकृत आवास को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमन योजना में पीवीटीजी के लिए शत-प्रतिशत आवास बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र ओैर राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के मनरेगा एपीओ और प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक मौजूद थे। बैठक में श्री बंसल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो को पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में तकनीकी सहायकों को लगाकर लक्ष्य निर्धारण करने कहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रगति को असंतोषजनक बताया। जनमन योजना में पीवीटीजी के लिए आवास कार्ययोजना बनाने में समाज प्रमुखों को शामिल करने कहा। मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा के चल रहे कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरी भुगतान शत प्रतिशत करने कहा । गौरेला पेंड्रा मरवाही और सक्ती जिले की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए हर हाल में शत प्रतिशत मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने योजना के तहत सोशल ऑडिट समय पर करवाने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर के कार्यो के लिए अभी से कार्यायोजना तैयार करने कहा। प्रोजेक्ट उन्नति के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को प्रशिक्षित करने कहा।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


