महतारी वंदन योजना: पंचायत और शहरी वार्डो में 5फरवरी से मिलेंगे आवेदन फार्म, पहले चरण में 20फरवरी तक मिलेंगे फार्म, योजना का लाभ किसे मिलेगा किसे नहीं? देखिए mornews

महतारी वंदन योजना: पंचायत और शहरी वार्डो में 5फरवरी से मिलेंगे आवेदन फार्म, पहले चरण में 20फरवरी तक मिलेंगे फार्म, योजना का लाभ किसे मिलेगा किसे नहीं? देखिए mornews

बिलासपुर।  महतारी वंदन योजना के तहत कल 5 फरवरी से फॉर्म भरने का काम शुरू हो जायेगा। शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध होगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने वीसी के जरिए संबंधित अफसरों की बैठक लेकर योजना के सफल क्रियान्वन को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में निगम आयुक्त अमित कुमार और ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि केवल सरकारी एजेंसी द्वारा निर्धारित फॉर्म उपलब्ध कराई जायेगी। भरने के बाद वहीं जमा भी किए जाएंगे। किसी निजी अथवा अन्य एजेंसी का इस योजना में कोई रोल नहीं है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता पूर्ण तरीके से और निःशुल्क रूप से होगी। किसी भी स्तर पर शुल्क अथवा लेन देन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा।

_x000D_

_x000D_

  मोदी की गारंटी वाली महतारी वंदन योजना 1 मार्च से शुरू होगी। चयनित महिला को हर महीने 1 हजार के हिसाब से साल में 12 हजार रुपए की राशि डीबीटी के जरिए उनके खाते में अंतरित की जायेगी। महिलाओं को सशक्त करने के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बढ़ावा देना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। कलेक्टर ने कहा कि आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के लिए तहसील अथवा जिला कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सभी प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र में  ग्राम पंचायत द्वारा और शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षद/ सीएमओ द्वारा उपलब्ध कराए जायेंगे। उन्होंने जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ को इस संबंध में साफ समझाइश दे दी है। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि योजना के प्रथम चरण में 5 फरवरी से 20 फरवरी तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके आगे भी योजना चालू रहेगी और आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट