महतारी वंदन योजना की 8 वीं किश्त हुई जारी,योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल*
बिलासपुर/राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल रही है। योजना के तहत महिलाओं को आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई है। इस योजना के राज्य में लागू होने से जरूरतमंद महिलाओं को सहायता मिल रही है। ग्राम दलदलीहा की माहेश्वरी बंजारे ने योजना से मिली राशि से अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है,और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
_x000D_
दलदलीहा गांव की माहेश्वरी बंजारे ने सकरी बायपास रोड पर अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है इससे होने वाली आय से परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। माहेश्वरी बताती है कि सरकार की ओर से मिलने वाली 1000 की सहायता राशि उन जैसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद है। सरकार से मिली इस सहायता से उन्होंने चाय,नाश्ते का ठेला लगाया है, और इससे कुछ अतिरिक्त कमाई कर रही है। माहेश्वरी ने इसे जरूरतमंद महिलाओं के हित में लिया गया सरकार का एक बड़ा कदम बताया है। सकरी की विकलांग महिला सुलोचना सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार की इस पहल से हमें घर चलाने में मदद हो रही है, और हमारी छोटी- छोटी जरूरतें पूरी हो पा रही है। सकरी की रीता सूर्यवंशी ने कहा कि वह सिलाई मशीन चलाकर परिवार को सहारा दे रही हैं। सरकार की इस मदद से उन्हें रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में मदद मिल रही है। सरकार की इस योजना से जरूरत मंद महिलाओं को बड़ी मदद मिल रही है।
_x000D_
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत 1000 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जा रही है इस माह महिलाओं को योजना के तहत आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई।
ब्यूरो रिपोर्ट


