मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को दिया मतदान करने का संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को दिया मतदान करने का संदेश

बिलासपुर/जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड कोटा में महिला कर्मचारियों ने चुनाव प्रशिक्षण के बाद बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। ये महिलाएं संगवारी मतदान केंद्रों मंे चुनाव कराने का दायित्व संभालेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ भी ली।

_x000D_

_x000D_

 कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने बताया कि मतदान में अपना दायित्व निभाने के साथ ही ये महिला कर्मचारी अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। मतदान के महत्व को जन-जन तक पहंुचाने कोटा ब्लॉक के 700 से अधिक लोगों ने आकृति बनाकर  शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान मतदान कर्मी, कोटा ब्लॉक की शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट