दो अंतर्राज्यीय गांजा स्प्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। रतनपुर थाना ने अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर को उड़ीसा से किया गिरफ्तार,केरल महाराष्ट्र उत्तराखंड राजस्थान तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी मात्रा में करते थे गांजा सप्लाई। दिनाक 13/09/2024 को रतनपुर थाना द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को एक क्विंटल गांजा के साथ पकड़ा गया। जिसके ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। ndps अपराध में end-to-end investigation कर गांजा के मुख्य सप्लायर को पकड़ने के निर्देश पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा दिए गए थे।
_x000D_
उक्त निर्देश पर विस्तृत पूछताछ कर निशानदेही व टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर उक्त गांजा के सप्लायर गजपति ज़िला उड़ीसा में होना ज्ञात हुआ।उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर SDOP कोटा द्वारा थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम तत्काल उड़ीसा रवाना किया गया। स्थानीय उड़ीसा पुलिस की मदद से ग्राम बीरकोट जिला गजपति के दुरुस्त एवं पहुँचविहीन जंगली इलाक़े में पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स के साथ गांजा तस्करों के ठिकाने पर दबिश दी गई एवं दो मुख्य अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर नीलांचल बेहरा और विक्रम पात्रो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई ।जिनसे पुछताछ करने पर 10-12 दिन पूर्व राजस्थान के राजेश शर्मा के पास लगभग 01 क्विंटल गॉजा जिसकी कीमत 34,000 रूपयों में बेचना बताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। पकड़े गए आरोपी 1. निलांचन बेहरा पिता कृष्ण बेहरा उम्र 28 वर्ष2. विक्रम पात्रो ऊर्फ गॉधी पिता ईश्वर पात्रो उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी बिरीकोट थाना अड़भा जिला गजपति ओड़िशा शामिल हैं।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट
_x000D_ _x000D_


