पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिकारियो को दी समझाइस,

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिकारियो को दी समझाइस,

रायपुर। तीन दिसंबर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी को 54सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनाधार स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप चुके हैं।

_x000D_

सत्ता परिवर्तन की इस प्रक्रिया के बीच आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासनिक अधिकारियों को समझाइस दी है। डॉ रमन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 
"आज कुछ सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जोकि पूर्णतः अनुचित है।
मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूँ कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।"

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट