*सरकार का बड़ा एक्शन : बिलासपुर आरटीओ सेस्पेंड! एसडीएम रहते हुआ था करोड़ो का नहर मुआवजा घोटाला*

*सरकार का बड़ा एक्शन : बिलासपुर आरटीओ सेस्पेंड! एसडीएम रहते हुआ था करोड़ो का नहर मुआवजा घोटाला*

रायपुर। भू अर्जन में करोड रुपए के घोटाले मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एसडीएम व वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) आनंद रूप तिवारी को निलंबित कर दिया है सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। 
जारी आदेश के अनुसार अरपा भैंसाझार नहर निर्माण के भू अर्जन में घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ शासन ने तत्कालीन अनविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भू अर्जन अधिकारी कोटा जिला बिलासपुर वर्तमान में वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर द्वारा अरपा भैंसाझार वितरक नहर निर्माण के लिए की गई भू अर्जन की कार्रवाई में अनियमित के कारण शासन को आर्थिक क्षति हुई है।

_x000D_

तत्कालीन अनुविभाग अधिकारी राजस्व एवं भू अर्जन अधिकारी कोटा जिला बिलासपुर वर्तमान में वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) बिलासपुर को उक्त कृत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम तीन में निहित प्रावधानों के अनुरूप न होकर कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है। कोटा के तत्कालीन एसडीएम रहे वह वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद रूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में आनंदरूप तिवारी का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर निर्धारित किया गया है। देखिए राज्य सरकार का आदेश

_x000D_