स्वतंत्रता दिवस पर आईएफएस राजू की एक पिक हुई वायरल, फ़ोटो में तिरंगे और भारत माता का अपमान

स्वतंत्रता दिवस पर आईएफएस राजू की एक पिक हुई वायरल, फ़ोटो में तिरंगे और भारत माता का अपमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मदमस्त नौकरशाही का गजब किस्सा देखने में आया.इस आईएफएस को भारतीय ध्वज तिरंगा के सम्मान का भी ध्यान नहीं रहा.स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की सांय सरकार  हर घर तिरंगा लगाने की बात कह रही है साथ ही तिरंगा यात्रा जैसी मुहिम बीजेपी पुरे राज्य में निकाल रही है.जिसमे भाजपा के नेताओ सहित सरकार के मंत्री लगे हुए है.तिरंगा यात्रा को सफ़ल बनाने में लगे हुए है. वही  दूसरी तरफ बीजेपी के ही शासन वाले प्रदेश छत्तीसगढ़ में एक तस्वीर यह भी देखिए!ये साहब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्य वन संरक्षक (CCF) राजू अगसिमनी हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पदस्थ है.तिरंगे के सम्मान में इनकी स्टाइल की चर्चा आज हर जगह बनी हुई है.

_x000D_

_x000D_

अफसर को फोटो खींचवाने का कुछ ज्यादा ही शौक है. इनका शौक इनको भारी पड़ सकता है. तिरंगे का सम्मान करने के बजाय यह महाशय अपमान कर बैठे है.इनको जहां तिरंगे के लिए फूल रखें है वहां CCF महोदय जूता रख कर फ़ोटो सेशन करवा रहे हैं. वहीं, भारत माता और गांधी जी की तस्वीर रखी है.अब आप अंदाजा लगाइये, इतना घमंड वो भी एक मामूली से आईएफएस अधिकारी में. वो भी उस राज्य में जहां तिरंगा यात्रा के लिए पूरी की पूरी सरकारी मशीनरी लगी हो!इस आईएफएस को देश के तिरंगे की इज्ज़त करना तो आना ही चाहिए!

_x000D_

_x000D_

 

_x000D_

माननीय मुख्यमंत्री जी ऐसे मदमस्त नौकरशाह के ऊपर कड़ी कार्रवाही करने की आवश्यकता है.जिस अफसर को तिरंगे का सम्मान नहीं आता है वो देश की आम जनता की सेवा क्या करेगा.इस फोटो सेशन में खड़े हुए किसी भी व्यक्ति ने इसका विरोध नहीं किया यह अपने आप में सोचने का विषय है.एक मदमस्त अफसर सभी के सामने तिरंगे का अपमान करता है.जिस स्थान में भारत माता की फोटो लगी हुई है उस जगह जूता रखकर क्या जताना चाहता है यह समझ में तो सभी को आ रहा है.इस मामले में कुछ लोगो का कहना है की ऐसे अफसर को जेल के अंदर डालना ही उचित होगा.जिसको इतना ज्ञान भी नहीं है उसको शासकीय सेवा में रहने का भी अधिकार नहीं है.अब इस मामले में सांय सरकार क्या कार्रवाही करती है यह देखना बाकि है.