नग्न विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल किया तो अश्लीलता फैलाने का बनेगा मामला

नग्न विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल किया तो अश्लीलता फैलाने का बनेगा मामला

_x000D_

रायपुर. फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरक्षण का लाभ ले रहे अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में नग्न प्रदर्शन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी इसे लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. इसके कारण सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. बीजेपी के सभी प्रदर्शनकारी विधायकों को निलंबित किया गया. इधर, पुलिस ने प्रदर्शन से संबंधित युवकों का नग्न वीडियो या फोटो वायरल करने वालों को चेतावनी दी है. यदि पकड़े गए तो अश्लीलता फैलाने के मामले में जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.

_x000D_

बता दें कि एससी-एसटी वर्ग के युवाओं के द्वारा बीते 18 जुलाई 2023 को ये नग्न प्रदर्शन रायपुर की विधानसभा रोड पर किया गया था. वे हाथों में तख्ती लेकर सड़कों पर नग्न ही आगे बढ़ रहे थे. इन 29 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं अब विधानसभा में इसे लेकर ही बीजेपी के विधायक सरकार के खिलाफ उग्र हो गए हैं.

_x000D_

_x000D_

मजबूर करने वाली सरकार को लानत: बृजमोहन
सदन में पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जो सरकार युवाओं को नग्न प्रदर्शन करने पर मजबूर करे ऐसी सरकार पर लानत है. जबकि प्रदर्शन के बाद अब तक किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है, बल्कि उन युवाओं पर कार्रवाई हुई है, जो उनके कारण परेशान है.

_x000D_

_x000D_

सरल और संकोची, फिर भी मजबूर: रमन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ये बेहद संवेदनशील मामला है. आखिर  ये स्थिति क्यों बनी, छत्तीसगढ़ के लोग सरल हैं, संकोची हैं, ऐसा करने पर क्यों मजबूर हुए इसकी जांच होनी चाहिए. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए.

_x000D_

गर्भगृह में आए 13 बीजेपी विधायक निलंबित
बता दें कि 5 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद फिर से कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन, हंगामा जारी रहा. इस बीच बीजेपी के 13 विधायक सदन के गर्भगृह तक पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. आखिरकार उन्हें निलंबित किया गया. वे काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे थे.

_x000D_
_x000D_
प्रदर्शन की जानकारी नहीं दी: गृहमंत्री
_x000D_
_x000D_

इस बीच जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी. इसलिए ऐसी असहज स्थिति बनी और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

_x000D_

वायरल किया तो अश्लीलता फैलाने का बनेगा मामला
उधर, पुलिस विभाग की ओर से ये जानकारी सार्वजनिक की गई है कि प्रदर्शनकारी युवकों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल की जांच की गई. इसमें पता चला कि उन्होंने स्वयं ही अपना नग्न वीडियो विभिन्न ग्रुप्स में वायरल किया है. इस मामले में आईटी एक्ट के तहत भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद ही, आम लोगों के लिए भी सूचना जारी की गई है. इसमें साफ कहा गया है कि इन वीडियो को कोई भी वायरल करता है तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत व अश्लीलता फैलाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी.