रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 75 लाख की लागत से तीन हमर क्लिनिक का हुआ भूमि पूजन, आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी नि:शुल्क

रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 75 लाख की लागत से तीन हमर क्लिनिक का हुआ भूमि पूजन, आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी नि:शुल्क

_x000D_

रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अमलीडीह, महात्मा गांधी नगर और कचना में 75 लाख की लागत से लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने 3 हमर क्लिनिक का भूमिपूजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने किया। 

_x000D_


इस अवसर पर श्री पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री श्री टी एस बाबा, वरिष्ठ विधायक  सत्यनारायण शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों किसानों, मजदूरों, दलितों, पीड़ितों, शोषित और पिछड़ों की समस्याओं का निराकरण करने में सदैव तत्पर रहती है। 

_x000D_

_x000D_

उन्होंने आगे कहा कि हमर क्लिनिक के खुलने के बाद, अमलीडीह, महात्मा गांधी नगर और कचना के रहवासियों को अलग-अलग तरह की बीमारियाें का इलाज कराने में आसानी होगी। यहां मरीजों को सुबह-शाम ओपीडी की सुविधा के साथ ही 104 तरह की दवांए भी मिलेगा। इसमें बीपी, शुगर की दवा भी शामिल है। खास बात यह है कि इन क्लीनिक में 14 प्रकार के पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी। हमर क्लिनिक में मरीजों के लिए ओपीडी से लेकर, पैथोलॉजी जांच और दवाइयां नि:शुल्क दी जाएंगी।

_x000D_

हमर क्लीनिक के भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।