रायपुर प्रवास पर महामहिम उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ ने किया राम दरबार का दर्शन
रायपुर। भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान आज वी.आई.पी. रोड पर स्थित राम मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
_x000D_
उनके आगमन पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने उनकी अगवानी की। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्टेट डायरेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू भी साथ थीं।
_x000D_



