Breaking: राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए बढ़ाई गई तारीख, खाद्य विभाग के संचालक ने सभी कलेक्टर्स को जारी किए आदेश

Breaking: राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए बढ़ाई गई तारीख, खाद्य विभाग के संचालक ने सभी कलेक्टर्स को जारी किए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण  की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे। 
 सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें। इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने  ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए   तारीख  आगामी 15 मार्च 2024 तक बढ़ाने के  संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।

_x000D_

_x000D_


खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट