*डा.अभिनव साहू का राष्ट्रीय राइफल्स शूटिंग प्रतियोगिता में चयन*      

*डा.अभिनव साहू का राष्ट्रीय राइफल्स शूटिंग प्रतियोगिता में चयन*      

बिलासपुर। शहर के प्रतिभावान डॉ अभिनव साहू का चयन राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनका चयन दिल्ली में 22 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंग मेमोरियल राष्ट्रीय 50 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 597.3 अंक प्राप्त करने पर हुआ है।

_x000D_

इसके पहले भी उन्होंने आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में आयोजित प्री नेशनल  राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर नेशनल कॉम्पिटिशन के लिए क्वालीफाई किया था तथा फरवरी मार्च 2025 में मऊ में आयोजित 300 मीटर (बिग बोर) ओपन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता मैं 275 अंकों के साथ 300 मीटर नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

_x000D_

डॉ अभिनव साहू शिशु रोग विशेषज्ञ उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल बिलासपुर में अपने सेवा देते हैं। उनके इस उपलब्धि के लिए साथियों और खिलाड़ियों ने शुभकामनायें दी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट