रतनपुर टीआई लाइन अटैच

रतनपुर टीआई लाइन अटैच

बिलासपुर।रेप पीड़ित नाबालिग लड़की की विधवा मां के खिलाफ 2 दिन पूर्व हुई कार्रवाई को लेकर बिलासपुर से लेकर रतनपुर तक लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है ,आज रतनपुर नगर विश्व हिंदू परिषद,व बजरंग के आह्वान पर पूर्ण रूप से बंद रहा है,इधर लोगों की नाराजगी को देखते हुए एसपी संतोष सिंह ने रतनपुर के टीआई कृष्णकांत सिंह को लाइन अटैच कर दिया है,SSP ग्रामीण के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई है,आपको बता दें कि धर्म नगरी रतनपुर में विधवा महिला के खिलाफ पास्को एक्ट की कार्रवाई के विरोध में चारों तरफ जर्बदस्त नाराजगी देखी जा रही  है,इस केस को बदले वाली कार्रवाई बताया है।

_x000D_

_x000D_

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और ब्राह्मण समाज के संयुक्त नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को रतनपुर बंद कर लोगों ने आक्रोश जताया पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जांच टीम बनाई है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में दल का गठन किया है इसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है। एसपी ने घटना के पूरे तथ्यों की जांच रिपोर्ट 7 दिन के भीतर देने कहा है,वहीं पुलिस अधीक्षक ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट