लोकसभा चुनाव: दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था, 1950 डायल कर सुविधा का ले सकेंगे लाभ

लोकसभा चुनाव: दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था, 1950 डायल कर सुविधा का ले सकेंगे लाभ

बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिये मतदान दिवस 07 मई को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निःशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ लेने के  लिए मतदाता 1950 पर डायल कर सकते हैं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की मांग पर मतदान दिवस 07 मई को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने तथा मतदान पश्चात् वापस घर तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

_x000D_

    समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए 07 मई को मतदान के दिन जिले  में दिव्यांग रथ संचालित किये जाएंगे। इस संबध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा ऐसे दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए फायदेमंद होगी जो वोट तो डालना चाहते हैं, लेकिन साधन और सुविधा नहीं होने के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है और इसी महत्व को दृष्टिगत् रखते हुए दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने व ले जाने के लिए दिव्यांग रथ चलाया जायेगा। वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाता उक्त सुविधा का लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट