उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने काफिला रुकवाकर घायलो को पहुंचाया हॉस्पिटल, दो बाईक सवार आपस में टकराकर हो गए थे घायल
कवर्धा। कबीरधाम जिले के रानी सागर ग्राम के पास आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
_x000D_
उसी बीच उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे, घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों के इलाज की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


