विधायक सुशांत शुक्ला ने बालिकाओं को दिया सरस्वती योजना के तहत साइकल
बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कन्या सरस्वती योजनान्तर्गत स्कूलों में छात्राओं को सायकल वितरित किया छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बालिका प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत बेलतरा विधानसभा के हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को सायकल दिया गया शासकीय हाई स्कूल लिगियाडीह , मोपका,बिरकोंना, कोनी, चांटीडीह और सेंदरी में नवमी में
_x000D_
अध्ययनरत 445 छात्राओं को विधायक सुशांत शुक्ला के हाथों सायकल दिया गया छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव नेतृत्व वाली सरकार बालिकाओं की शिक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है इस योजना के कारण बालिका शिक्षा दर में वृद्धि हुई है उन्हे अपने स्कूल तक जाने में सहूलियत मिली है और अभिभावक वर्ग भी इस योजना से प्रोत्साहित होकर अपने बेटियों की शिक्षा दीक्षा को महत्व दें रहे हैं यही नहीं शासन के स्कूलों में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार और बच्चो में स्किल डेवलपमेंट हो इस दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले समय में स्कूलों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा लागू करने जा रही है नई शिक्षा नीति से पाठ्यक्रम को अधिक से अधिक ग्राह्य किया गया है विशेषकर अपने मातृभाषा में शिक्षा की अनिवार्यता सुलभ बनाने की कोशिश की जा रही है।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


