*नव प्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर मनाया गया शाला प्रवेशउत्सव*

*नव प्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर मनाया गया शाला प्रवेशउत्सव*

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर :-तखतपुर विकासखंड अंतर्गत मेंड्रा संकुल के ग्राम बहतराई में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव ,सेवानिवृत्त प्रधान पाठको का विदाई सम्मान एवं हाईस्कूल के छात्राओं को साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह ठाकुर अध्यक्षता प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी श्रीमती संगीता दास एवं विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य मथुरा सूर्यवंशी ,सुजाता कौशिक ,सरपंच अनिता यादव ,श्रीमती प्ंचमति खैरवार ,ABEO सूर्यकांत जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजा अर्चना कर किया गया।

_x000D_

इसके पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पुष्पहार तथा बैच लगाकर शिक्षकगण संजीव कुर्रे , संगीता दास ,संतोष बरगाह ,राजेंद्र विश्वकर्मा ,पवन कुर्रे ،जय साहू ,संतोष गंधर्व ,संगीता तिवारी ,रीना पाण्डेय ,शांता मिंज ,प्रधान पाठक मिंज मैडम ,रामचंद्र कश्यप, अवनीश तिवारी ,कुलदीप सिंह ,प्रदीप द्विवेदी, प्रीति तिवारी ने स्वागत किया।साथ ही आये हुए अतिथि वल्ल्भ रजक,राहुल दुबे,विक्रमादित्य का भी स्वागत किया गया।

_x000D_

इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा कक्षा पहली ,कक्षा छठवीं और कक्षा नवमी के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर तथा पाठ्य पुस्तक और गणवेश प्रदान किया गया और कक्षा नवमी की छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों साईकिल का वितरण किया गया।

_x000D_

_x000D_

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि आशिष सिंह ने उपस्थित बच्चों पालकगण शिक्षक गण और ग्रामीणजनो को अपने उदबोधन में शिक्षा का अधिकार ,भोजन का अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आज आम जनता को मिल रही है। सभी पालकों से उन्होंने आग्रह किया कि शत प्रतिशत बच्चों का शाला में प्रवेश हो इसके लिए आप सभी को शिक्षकों का सहयोग करना है। उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपना उदबोधन दिय। तत्पश्चात सेवानिवृत प्रधान पाठको श्रीमती अनिता नायक और श्री शशिकांत तिवारी जी का मुख्य अतिथि के हांथो से साल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान कर उनको विदाई सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन CAC संजीव कुर्रे सर द्वारा किया गया।