सकलेन कामदार महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समस्त प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर, हिंदू नववर्ष नवरात्र की शुभकामनाएँ दी

सकलेन कामदार महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समस्त प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर, हिंदू नववर्ष नवरात्र की शुभकामनाएँ दी

रायपुर। सकलेन कामदार महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समस्त प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। ईद हमें एक-दूसरे की मदद करने, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देती है।

_x000D_

इसके साथ ही सकलेन कामदार ने प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की भी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह समय नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। नवरात्रि के नौ दिन शक्ति और साधना के प्रतीक हैं, जो हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

_x000D_

कामदार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन पावन अवसरों को मिल-जुलकर मनाएँ और समाज में शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत करें।