छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सक़लैन कमदार ने दुर्ग में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार एवं हत्या की घटना पर जताई गहरी नाराज़गी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सक़लैन कमदार ने दुर्ग में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार एवं हत्या की घटना पर जताई गहरी नाराज़गी

रायपुर। दुर्ग में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना की कड़ी निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सक़लैन कमदार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

_x000D_

कमदार ने कहा कि आए दिन हो रही लूट, चाकूबाज़ी, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

_x000D_

उन्होंने मांग की कि गृह मंत्री विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था की यह दुर्दशा प्रशासनिक लापरवाही और सरकार की निष्क्रियता का परिणाम है।

_x000D_

सक़लैन कमदार ने सरकार से मांग की है कि दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।