*संभागायुक्त कोर्ट में तेजी से हो रहा प्रकरणों का निराकरण,ऑनलाइन भी देख सकते हैं केस का अपडेट*

*संभागायुक्त कोर्ट में तेजी से हो रहा प्रकरणों का निराकरण,ऑनलाइन भी देख सकते हैं केस का अपडेट*

बिलासपुर। महादेव कावरे, भाप्रसे संभागायुक्त रायपुर द्वारा दिनांक 30 अगस्त, 2024 को संभागायुक्त बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार लिया जाकर अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के न्यायालय के प्रकरणों की भी सुनवाई इनके द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर संभाग में राजस्व प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण हो रहा है।

_x000D_

 पक्षकार अब  अपने प्रकरणों के वर्तमान स्थिति के सम्बंध में जानकारी वेबसाईट रेवेन्यू डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (https://revenue.cg.nic.in) एवं आपको डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजी रेवेन्यू(www.cgrevenue) पर अद्यतन स्थिति की ऑनलाइन भी जांच कर सकेंगें। श्री महादेव कावरे द्वारा न्यायालय संभागायुक्त आयुक्त बिलासपुर के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से राजस्व वर्ष 2023-24 दिनांक 30 सितम्बर, 2024 की स्थिति में 2310 दर्ज प्रकरण में से 252 प्रकरणों की सुनवाई कर आदेश पारित / निराकरण पश्चात् 2058 शेष दर्ज है। इसी तरह अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से 1194 दर्ज प्रकरण में से सुनवाई कर 227 प्रकरणों में आदेश पारित कर निराकृत पश्चात् 967 लंबित है।

_x000D_

       राजस्व वर्ष 2024-25 जो कि कलेण्डर वर्ष 01 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष 30 सितम्बर 2025 तक होता है। इस दौरान 01 अक्टूबर 2024 से दिनांक 27 दिसम्बर 2024 की स्थिति में आयुक्त न्यायालय में विगत वर्षों के लंबित प्रकरणों सहित 72 नये प्रकरण दर्ज होकर 2130 प्रकरणों में से 79 प्रकरणों पर आदेश जारी किया गया है। इसी तरह अपर आयुक्त के न्यायालय में 67 नये प्रकरण दर्ज होकर 1034 प्रकरणों में से 62 में आदेश प्रसारित किया गया है।

_x000D_

     वर्तमान में आयुक्त न्यायालय में 2051 एवं अपर आयुक्त न्यायालय में 972 लंबित, इस प्रकार कुल ऑनलाईन 3023 प्रकरण निराकरण हेतु लंबित है। संभागायुक्त न्यायालय बिलासपुर द्वारा शासन के समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रकरणों की ऑनलाईन एण्ट्री के साथ विशेष रूप से पक्षकार एवं उनके अधिवक्तागणों की सुविधाओं की दृष्टि से उनके मोबाईल नंबर प्राप्त कर लिंक किये जाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे कि सम्बंधितों को प्रकरण की अद्यतन स्थिति का संदेश प्राप्त हो सके।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट