उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल,एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को किया लांच

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल,एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को किया लांच

रायपुर/बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।

_x000D_

_x000D_

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रुप में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने नेतृत्व में प्रदेश भर के सराफा व्यापारियों को एकजुट करने का काम करेंगे। सराफा व्यवसाईयों के हितों के संरक्षण के साथ ही समाज सेवा का महती कार्य एसोशिएशन के माध्यम से होगा, ऐसी वे उम्मीद करते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में सराफा व्यवसाय के उत्थान में सरकार हर कदम पर एसोशिएशन के साथ खड़ा है।

_x000D_

_x000D_

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय किसी प्रदेश की प्रगति का द्योतक है। सराफा व्यवसाय का बढ़ना राज्य की तरक्की का प्रतीक है। पहले एक खास क्षेत्र में सीमित रहने वाले सराफा दुकानों का अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और बाजारों में विस्तार हो रहा है। पिछले 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सराफा का व्यवसाय करीब सौ गुना बढ़ा है। समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद यहां की सामाजिक और आर्थिक प्रगति हम सबने देखी है। प्रदेश में सराफा की नई दुकानें तेजी से खुल रही हैं जो बताती है कि यहां के लोगों की खरीदारी की क्षमता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए मैं सराफा व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं।

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी और कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर सराफा एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष  हरख मालू ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव  प्रकाश गोलछा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश भर से आए विभिन्न सराफा एसोशिएशन्स के पदाधिकारी और सराफा व्यवसाई समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_