साय मंत्रिमंडल से दो से तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी...मिल सकता है पूर्व मंत्रियों को मौका
रायपुर। प्रदेश की साय सरकार में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद निगम, मंडलों, आयोगों में रिक्त राजनीतिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। साय सरकार और भाजपा संगठन द्वारा फिलहाल निगम, मंडल और आयोगों के लिए योग्य उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही इन नामों पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के नियुक्ति की कवायद की जाएगी।संगठन से भी सलाह-मशविरा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 7 जून तक संभवतः जून तक बड़ी संख्या में एक सूची जारी हो जाएगी।भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों में अंदरखाने में चर्चा तेज है कि साय सरकार के दो से चार मंत्रियों को हटाया जा सकता है। क्योंकि दो मंत्रियों पर आर्थिक लेन-देन की बाते भी सामने आई है।चार से पांच मंत्रियों की शिकायतें भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। साथ ही इन लोगो की लोकसभा चुनाव में परफारमेंस भी ठीक नहीं होने की रिपोर्ट संगठन व दिल्ली हाईकमान तक जा चुकी है।
_x000D_सरकार के द्वारा निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति दो चरणों में की जाएगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नामो की भी चर्चा है।विधानसभा के बजट सत्र में भी अपने पार्टी के विधायकों के सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पाए थे।उनके नाम भी कट सकते है।
_x000D_
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दो से चार मंत्रियों की जगह दूसरे विधायको को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसमें आरएसएस बैकग्राउंड वाले दो विधायक और दो से तीन पूर्व मंत्रियों का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।आयोग व मंडलों की सूची में 40 से 50 लोगों की नियुक्ति की जा सकती है। इसके बाद दूसरी सूची नगरीय निकाय चुनाव के बाद जनवरी तक जारी की जा सकती है।
_x000D_
इन विभाग में पहले हो सकती है घोषणा
_x000D_मिली जानकारी के मुताबिक, पाठयपुस्तक निगम, RDA, CSID, खनिज विकास निगम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वित्त निगम, पर्यटन मंडल, राज्य सूचना आयोग, ब्रेवरेज कारपोरेशन, महिला आयोग की घोषणा पहले की जाएगी. भाजपा संगठन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है निगम मंडल और आयोग में विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को जगह नहीं मिलेगी.पार्टी संगठन अलग अलग क्षेत्रों से भी कुछ लोगो की नियुक्ति इस आगामी सूची में कर सकती है।
_x000D_ _x000D_मंत्रिमंडल में जगह मिलने
_x000D_की चर्चा
_x000D_भाजपा सूत्रों के अनुसार साय सरकार में तीन से चार नए मंत्री की नियुक्ति की जाएगी। क्योंकि, साय सरकार के केबिनट में एक मंत्री का पद पहले से खाली है। दूसरा मंत्री पद बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा चुनाव जीतते ही खाली हो जाएगा। इस तरह दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।इसके साथ ही दो से तीन मंत्रियों को शिकायतों के आधार पर हटाया जा सकता है। जिसमें पुराने पूर्व मंत्रियों के साथ ने नए विधायकों को साय सरकार में मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इसमें विधायक अमर अग्रवाल, संपत अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, सहित दुर्ग से विधायक के भी नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
_x000D_


