सीएमएचओ ने किया न्यू वंदना हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण, हॉस्पिटल में मिली कई खामिया, संचालक को नोटिस जारी तीन दिनों के भीतर मांगा जवाब

सीएमएचओ ने किया न्यू वंदना हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण, हॉस्पिटल में मिली कई खामिया, संचालक को नोटिस जारी तीन दिनों के भीतर मांगा जवाब

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने आज उसलापुर स्थित न्यू वंदना हास्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव के नेत्त्व में टीम ने उपचर्या गृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन नियम 2013 के तहत अस्पताल की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई, जिसके लिए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।

_x000D_

_x000D_

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में पैथोलाजी लैब कलेक्शन सेन्टर में डीएमएलटी की पढ़ाई कर रहे अजय साहू कार्य करते पाया गया। साहू का पैरामेडिकल कौंसिल में पंजीयन नहीं हैं परिसर में कार्यरत डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर एवं शुल्क का प्रदर्शित होना नहीं पाया गया। आपातकालीन कक्ष में अलिशा ध्रुव जीडीए कार्यरत पाई गई। उनका नर्सिंग कौंसिल में पंजीयन नहीं है। प्रथम तल की आईपीडी एरिया में 15 बिस्तर उपलब्ध है। यहां चम्पा मण्डल जीडीए एवं रीता जीएनएम काम करते पाये गये। जबकि इनके स्थान पर नर्सिंग कौंसिल में पंजीकृत नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी होनी चाहिए। 

_x000D_

  गहन चिकित्सा कक्ष में जीडीए सपना टण्डन एवं गिरधारी यादव काम करते मिले। जबकि यहां नर्सिग कौंसिल में पंजीकृत नर्सिंग स्टॉफ की ड्यूटी लगनी चाहिए। द्वितीय तल में मेल एवं फिमेल वार्ड में दो बिस्तरों के बीच की दूरी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अनुरूप कलर कोडेड बायोमेडिकल बकेट नहीं पाये गये। निरीक्षण के दौरान संस्थान में ऐलौपेथिक चिकित्सकों के अतिरिक्त डॉ.देव पैकरा बीएचएमएस वार्ड में ड्यूटी करते पाये गये, जो कि नियमों के विपरित है। डॉ. अभिषेक शाह, डॉ. एन.के.साव, डॉ. एमपी सामल, डॉ. खुशबू दुबे,डॉ.संदीप चरण का अस्पताल में कार्यरत होने के संबंध में सूचना फलक में प्रदर्शित होना पाया गया लेकीन वंदना हॉस्पिटल प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना सीएमसचओ कार्यालय में नहीं दी गई। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट