*कोरबा जिले के 17वे कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण*

*कोरबा जिले के 17वे कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण*

_x000D_

कोरबा। कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर सौरभ कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, एसडीएम भी उपस्थित थे। कलेक्टर सौरभ कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। सौरभ कुमार इससे पहले दंतेवाड़ा, रायपुर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है। वे चिप्स में सीईओ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

_x000D_

_x000D_


दंतेवाड़ा रहते हुए नवाचार के क्षेत्र में भी कलेक्टर कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित पालनार गांव को कैशलेस गांव में बदलने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट