तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर विधायक अमर अग्रवाल ने सपत्नीक दर्शन कर पूजा अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
बिलासपुर। अयोध्या में हो रहे आज श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर पुरे प्रदेश में में बहुत ही उत्साह के साथ रामोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर विधायक अमर अग्रवाल आज शहर के तिलकनगर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना की।
_x000D_
उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक अमर अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राम देव कुमावत सहित जनप्रतिनिधि गण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


