भविष्य के युवा मतदाताओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

भविष्य के युवा मतदाताओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

_x000D_

बिलासपुर /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिंगियाडीह में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान नारों का वाचन कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा में नृत्य, चित्रकला एवं रंगोली बनाकर स्कूली बच्चों ने स्वीप कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ ही डीएलएस पीजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली।

_x000D_

_x000D_

शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। आगामी निर्वाचन को देखते हुए जिले में व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। भविष्य के युवा मतदाताओं को कार्यक्रम से जोड़कर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

_x000D_

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट