श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की

श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की

बिलासपुर।अयोध्या में हो रहे श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज सवेरे शहर के तिलकनगर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री राम मंदिर में विधायक अमर अग्रवाल शपथ्य पूजा अर्चना करने पहुंचे

_x000D_

_x000D_

साथ ही बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की वह प्रदेश की खुशहाली की कामना की,इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,नगर निगम नेता उपप्रतिपक्ष राजेश सिंह,सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।  

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट