देश के नागरिकों और देश के सुनहरे भविष्य का बजट : डिप्टी सीएम अरुण साव

देश के नागरिकों और देश के सुनहरे भविष्य का बजट : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर । केंद्रीय बजट प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश  के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने इस बजट को  नई नौकरियों का सृजन करने वाला, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने वाला, किसान युवा और महिला कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट बताया है श्री साव ने  कहा यह बजट अर्थव्यवस्था के हर पहलू को छूता है  एक तरफ सरकार ने बजट के आकार में ऐतिहासिक वृद्धि की है, सरकार द्वारा किए जानेवाले खर्च को बढ़ाकर लोगों की जेब में पैसे डालने का काम किया है, वहीं आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रावधान करके देश में  परिवहन की लागत को  कम करने के ठोस उपाय किए है ,निवेश संभावनाओं को नए पंख दे दिए गए है।

_x000D_

साव ने बताया कि सरकार के लगातार अपने बजट के आकर को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है ये निर्णय देश के आर्थिक विकास को नई संभावनाएं दे रहा है। ये बजट देश के नागरिकों और देश के सुनहरे   भविष्य का बजट है। श्री साव ने कहा मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने बजट में सारी आर्थिक चुनौतियों को चुनौती देते हुए देश के नागरिकों को फायदा देने के साथ देश को बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के प्रावधान करने में सफलता हासिल की है। साव ने कहा बजट के प्रावधानों में ऐसा मिश्रण कम हो देखा जाता है जहां एक तरफ गरीबी कम करने के उपाय हो तो दूसरी तरफ मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की भी बात हो।किसानों को मदद करने के प्रावधान के साथ साथ ,अगले 5 सालो में युवाओं के लिए नए 4 करोड़  रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान 

_x000D_

एतिहासिक है। साव ने कहा महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान,आधारभूत संरचना के लिए 11 लाख करोड़,गांव के लिए 2 लाख 63 हजार करोड़ का प्रावधान,1 लाख से कम सैलरी वाले लोगो को आर्थिक मदद जैसे प्रावधान  देश के लोगो के सपनो को साकार करेंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट