*Breaking : ACB टिम की बड़ी कार्रवाई,रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार*

*Breaking : ACB टिम की बड़ी कार्रवाई,रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार*

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है।  सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में हल्का नंबर 12 के पटवारी पवन पांडेय को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

_x000D_

_x000D_

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अजय पावले ने जमीन संबंधी काम के लिए पटवारी से संपर्क किया था। पटवारी ने फौती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। अजय ने इसकी शिकायत ACB से की।

_x000D_

उधर ACB की टीम ने मौके से पटवारी को पैसे लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी पवन पांडेय को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट