तखतपुर ब्लाक के गावों में किया गया ईवीएम मशीन का प्रदर्शन

तखतपुर ब्लाक के गावों में किया गया ईवीएम मशीन का प्रदर्शन

_x000D_

बिलासपुर/निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए जिले के विकासखण्डों के गांव-गांव में इव्हीएम प्रदर्शन वैन के माध्यम से इव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर के ग्राम पंचायत टांड़ा, बेलगहना सहित विभिन्न ग्राम के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इव्हीएम मशीन की जानकारी दी गई। ग्रामीण भी बड़ी उत्सुकता के साथ प्रदर्शन वैन के पास पहुंचे और जानकारी ली। मशीनों की कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता से मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते तक ये वाहन गांव-गांव एवं हाट बाजारों में घुम-घुमकर लोगों को जागरूक करेगी। लोग प्रदर्शन के दौरान इसका वैसे ही इस्तेमाल करके देख सकेंगे जैसे कि वास्तविक मतदान के दौरान करते है।

_x000D_

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट