कलेक्टर अवनीश शरण ने महिलाओ को बांटे उज्जवला गैस कनेक्शन
बिलासपुर। महिलाओं के दिन अब बहुरने लगे हैं। शासन द्वारा दी जा रही उज्जवला गैस कनेक्शन से उनके समय और श्रम की बचत हो रही है। आज कोटा जनपद पंचायत परिसर में कलेक्टर अवनीश शरण ने 20 महिलाओं को जब उज्जवला गैस कनेक्शन दिया तब महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उज्जवला योजना से उनके धुएं मुक्त रसोई का सपना साकार हो रहा है।महिलाओं ने अपनी खुशी बयां करते हुए बताया कि उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलेगी। उनके समय की बचत होगी इसका उपयोग वे अन्य कामो में कर पाएंगी। उन्होेंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


