*जिले में स्वीप के तहत आयोजित हो रहे है जागरुकता कार्यक्रम*महिला समूह ने जागरुकता रैली निकालकर मताधिकार उपयोग करने की ली शपथ

*जिले में स्वीप के तहत आयोजित हो रहे है जागरुकता कार्यक्रम*महिला समूह ने जागरुकता रैली निकालकर मताधिकार उपयोग करने की ली शपथ

_x000D_

बिलासपुर।भारत निर्वाचन आयोग  के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत से जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। समूह की दीदियों के साथ ही बड़ी में संख्या अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक सहित ग्रामीण इस अभियान से जुड़ रहे है।

_x000D_

_x000D_


 बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पेण्ड्रीडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। समूह की दीदियां बड़े उत्साह के साथ इस रैली में शामिल हुई। निर्वाचनों में मताधिकार के उपयोग करने की शपथ भी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को भी निष्पक्ष चुनाव हेतु शपथ दिलाया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत कोटा संकुल स्तरीय संगठन नवांगाव सल्का में समूह की दीदियां एकजुट होकर निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को सशक्त करने की शपथ ली। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिल्हा ब्लॉक में महिला स्व सहायता समूहों की दीदियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। 
 उल्लेखनीय है कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम को स्वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करना है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट