कलेक्टर नीली प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों की बैठक,कहा आदर्श आचार संहिता के दायरे में करें चुनाव प्रचार

कलेक्टर नीली प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों की बैठक,कहा आदर्श आचार संहिता के दायरे में करें चुनाव प्रचार

बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश शरण ने प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की पहली बैठक मंथन सभाकक्ष में ली। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता के दायरें में रहकर चुनाव प्रचार-प्रसार करने को कहा है। चुनाव आयोग के सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन एवं व्यय प्रेक्षक  श्रीकांत नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर शरण ने आदर्श आचरण संहिता सहित प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियम-कायदों से अवगत कराया और उन्हें पालन करने का आग्रह किया। प्रत्याशियों को इस अवसर पर आदर्श आचरण संहिता की पुस्तिका, निर्वाचन व्यय रजिस्टर एवं अन्य उपयोग अनुदेशों की प्रतियां भी दी गई। बैठक के बाद व्यय लेखा संधारण का प्रशिक्षण भी दिया गया। चुनाव संबंधी प्रत्याशियों द्वारा पूछे गये शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। एसपी रजनेश सिंह सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारी, प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट