अवैध रेत का परिवहन एवं उत्खनन लगातार जारी, कलेक्टर के निर्देश पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू, खनिज विभाग ने पकड़े जेसीबी और हाइवा

अवैध रेत का परिवहन एवं उत्खनन लगातार जारी, कलेक्टर के निर्देश पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू, खनिज विभाग ने पकड़े जेसीबी और हाइवा

बिलासपुर। अरपा नदी पर अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। तस्करों द्वारा जहां रेत नहीं है वहां से मिट्टी भी निकाल कर बेच रहे  हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल के द्वारा एक बार फिर कार्यवाही शुरू की गई है।

_x000D_

_x000D_

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भंडारण करने वालों पर खनिज विभाग ने जांच कर कार्रवाई की है। आज खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा  खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा को जप्त कर 1 हाईवा को पुलिस थाना कोनी में और 1 हाईवा को थाना सकरी मे अभिरक्षा में रखा गया है।

_x000D_

इसी प्रकार उड़नदस्ता दल द्वारा केंदा क्षेत्र में खनिज मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 जेसीबी और 2 टिप्पर को जप्तकर पुलिस थाना केन्दा में अभिरक्षा मे रखा गया है खनिज  विभाग के अधिकारियों ने कहा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट