*कर्मचारी जनदर्शन में कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों की सुनी समस्याएं,संबंधित विभागों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश*
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कर्मचारी जनदर्शन में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
_x000D_
जनदर्शन में अग्निशमन विभाग, जिला सहकारी बैंक, पशु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित महिला कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
_x000D_
आज जनदर्शन में पहुंचे अग्निशमन विभाग नगर सेना के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने श्रम सम्मान निधि की राशि दिलाने कलेक्टर से फरियाद की। कलेक्टर ने आवेदन नगर सेना विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सेनानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी रामशरण यादव ने जी.पी.एफ की लंबित राशि के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग देखेंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं के संबंध में कलेक्टर से फरियाद की।
ब्यूरो रिपोर्ट
_x000D_


