कलेक्टर ने कोनी में बना रहे 240 बेड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, बचे काम 15 फरवरी तक पूरा करने दिए निर्देश

कलेक्टर ने कोनी में बना रहे 240 बेड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, बचे काम 15 फरवरी तक पूरा करने दिए निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज कोनी में सिम्स की विस्तारित निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए निर्माण कार्य और उपकरणों की खरीदी 15फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि लगभग 200 करोड रुपए की लागत से इस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें  मरीजों के लिए 240 बेड सुविधा हैं।

_x000D_

_x000D_

केंद्र और राज्य दोनों सरकार की वित्तीय सहयोग से इसका निर्माण किया जा रहा है। सिम्स के इस विस्तारित अस्पताल में विशेषज्ञ वाले छह विभाग फिलहाल शुरू होंगे। इनमें नेफ्रोलॉजी,यूरोलॉजी कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं। कलेक्टर ने नक्शा के अनुरूप ग्राउंड फ्लोर से लेकर 10 वीं मंजिल तक निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। भवन में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 10 मंजिल बनाए गए हैं। केंद्र सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिविल वर्क लगभग 98% कार्य पूर्ण हो गए हैं। केवल अब छोटे-मोटे कार्य बचे हैं। उपकरणों की खरीदी केंद्र सरकार की एजेंसी हाइट के माध्यम से की जा रही है। इनमें 77 प्रकार के उपकरणों में से 51 उपकरणों की खरीदी की जा चुकी है । कलेक्टर ने उपकरण खरीदी वाली एजेंसी को शेष उपकरणों की आपूर्ति 15फरवरी तक करने को कहा है।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने कहा अस्पताल शुरू होने के पहले फायर सेफ्टीऑडिट, लिफ्ट ऑडिट और लोकल बॉडी ऑडिट करा लिए जाएं। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में रेडियोलॉजी और कैजुअल्टी की व्यवस्था की गई है। पहले और दूसरे मंजिल में ओपीडी, तीसरी मंजिल में प्रशासनिक कार्य, चौथी मंजिल में ऑपरेशन थिएटर और कैथलैब,पांचवी मंजिल में सर्विसेज के साथ छठवें से दसवें मंजिल तक विभिन्न मेडिकल वार्ड होंगे। कलेक्टर ने मल्टी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भरती शुरू करने को भी कहा है। सिम्स के स्टाफ को भी नए भवन का दौरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि वे भवन से अच्छी तेरह अवगत हो सकें । सिम्स के विस्तार के प्रथम चरण में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया गया है। शासन के निर्देशानुसार अगले चरण में सिम्स के मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर के रेजिडेंस छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल, खेल मैदान, पार्किंग आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर सिम्स के अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. रविकांत दास, सीपीडब्ल्यूडी के ईई अभिषेक गोपाल, ईई इलेक्ट्रिकल समरेंद्र साहू सहित ठेकेदार उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट