नामांकन रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लोरमी और मुंगेली के विकास को कांग्रेस सरकार ने किया बाधित,परिर्वतन तय है

नामांकन रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लोरमी और मुंगेली के विकास को कांग्रेस सरकार ने किया बाधित,परिर्वतन तय है

मुंगेली/बिलासपुर। भाजपा विजय संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मुंगेली के रेस्ट हाउस के पास मैदान में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोरमी प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुँचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया  भी सम्मिलित हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समर्थन में बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल, बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व लोरमी विधायक तोखन साहू सहित तमाम भाजपा नेता आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पुन्नूलाल मोहले के समर्थन मे मुंगेली पहुंचे।

_x000D_

_x000D_

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नामांकन के पश्चात विजय संकल्प रैली व सभा को संबोधित किया। संबोधित करते हुए साव काफी भावुक हुए उन्होंने कहा कि मैं इस पावन भूमि को नमन करता हूँ। इस मिट्टी में मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा मैं सपने में कभी नही सोचा था कि मैं सांसद बनूंगा, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में प्रदेश का अध्यक्ष बनूंगा। आज एक सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र की जनता और अपनी माँटी को नमन करता हूँ।

_x000D_

अपने वक्तव्य में साव ने कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री बघेल को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ को आज मुख्यमंत्री बघेल और उनकी सरकार ने बर्बाद कर दिया है। आज प्रदेश जिस हालात से गुजर रहा है। उसे देखकर अत्यंत पीड़ा होती है कि इस सरकार ने प्रदेश की स्थिति क्या बना दी है। 

_x000D_


साव ने कहा भूपेश है तो भरोसा है लेकिन किन बातों का

_x000D_

अरुण साव ने कहा कि यह मैं भी मानता हूं भूपेश है तो भरोसा है। मगर किनको भरोसा है। छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश पर भरोसा नही है बल्कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भरोसा है कि छत्तीसगढ़ को लूट कर उनका घर और उनका खजाना भरेंगे ये भरोसा सोनिया परिवार को है। भुनेश्वर साहू की हत्या करने वाले उन अपराधियों को आप पर भरोसा है जिनका संरक्षण आपने किया है। छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों की अस्मत लूटने वाले उन दरिंदों को आप पर भरोसा है। प्रदेश के उन  अधिकारियों को भरोसा है जो छत्तीसगढ़ की जनता को लूट कर आपका खजाना भरने का काम कर रहे हैं। 
लेकिन बघेल जी इस छत्तीसगढ़ की जनता को आपके सरकार और आपके पार्टी पर अब बिल्कुल भी भरोसा नही है।

_x000D_

_x000D_


*चुनाव न विधायक बनाने का न सरकार यह चुनाव है छत्तीसगढ़ बचाने के लिये*

_x000D_

साव ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता या सरकार के लिए नही है। यह विधानसभा चुनाव विधायक बनाने या छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए नही बल्कि यह चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए है। 
जिस दिशा में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को ले जाने का काम किया है। वह बेहद ही खतरनाक है। प्रदेश की जनता के लिए दुख का कारण है। 
 
*लोरमी और मुंगेली के विकास को कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री बघेल ने किया बाधित*

_x000D_

साव ने कहा मुख्यमंत्री बघेल ने लोरमी और मुंगेली की जनता के साथ अन्याय किया है। जब मुंगेली का रेल लाइन बन रहा था तब उसे रोकने का काम मुख्यमंत्री बघेल ने किया। इसके लिए अगर कोई दोषी है तो भूपेश बघेल दोषी हैं  कांग्रेस सरकार दोषी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बघेल लोरमी और मुंगेली की जनता से घृणा करते हैं।

_x000D_

*16 लाख परिवारों से मुख्यमंत्री ने छीना आवास, हमारा मुख्यमंत्री पहले करेगा ये काम*

_x000D_

लोरमी विधायक प्रत्याशी अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 16 लाख परिवारों से आवास छिनने का काम मुख्यमंत्री बघेल और उनकी सरकार ने किया है। मैं आप सबसे वादा करता है। हमारी सरकार बनी तो हमारा मुख्यमंत्री CM हाउस में प्रवेश करने से पहले प्रदेश के उन 16 लाख परिवारों को पहले आवास देने का काम करेगी। इसके साथ ही साव ने यह भी कहा कि जिन युवाओं के साथ PSC में अन्याय हुआ। उस PSC मामले में जांच करवाई जाएगी इसके दोषियों को जेल भेजने का काम भाजपा सरकार के द्वारा किया जाएगा।

_x000D_

_x000D_

*हर किसी का काम हुआ साकार, रहता है मेरा पूरा प्रयास साव हुए भावुक*

_x000D_

अरुण साव ने बड़े भावुक मन से कहा कि मैंने अपने क्षेत्र की जनता का हर प्रकार से मदद करने का प्रयास किया है। कोई व्यक्ति मेरे पास काम लेकर आये उनका मैंने हर संभव मदद किया है। किसी का काम अटके यह मुझे बहुत पीड़ा देता है। भावुक मन से उन्होंने कहा कि किसी का काम रुकता है या पूरा नही होता तब तक मुझे चैन नही रहता है। 

_x000D_

*कांग्रेस के छलावे में नही आने वाली है प्रदेश की जनता,कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकना है*

_x000D_

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार और उनके मुख्यमंत्री बघेल हमेशा झूठा वादा करती है। छत्तीसगढ़ की जनता अब इनके वादों में नही फंसने वाली है। कांग्रेस ने प्रदेश के कर्मचारियों से, भोले भाले किसानों से, गरीब जनता से किस प्रकार छलावा किया हमने यह पांच सालों में देख लिया है। प्रदेश की करोड़ों माताओं बहनों से शराब बंदी का वादा कर सत्ता पाने वाली यह सरकार ने किस प्रकार से ठगी किया यह भी हम देख रहे हैं। इस भ्रष्ट सरकार बदलने ले लिए हम सभी आज संकल्पित हों यही आप सबसे निवेदन है। 
मुझे पूरा विश्वास है अटल बिहारी बाजपेयी जी के द्वारा निर्मित इस छत्तीसगढ़ को संवारने हम पूरी मेहनत के साथ इस कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट