कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा,अवैध प्लाटिंग पर RI पटवारीयो की जिम्मदरी तय करने निर्देश,सरकारी फार्म हाउस पर ग्राम सचिव का कब्ज़ा, कार्यवाहि के निर्देश

कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा,अवैध प्लाटिंग पर RI पटवारीयो की जिम्मदरी तय करने निर्देश,सरकारी फार्म हाउस पर ग्राम सचिव का कब्ज़ा, कार्यवाहि के निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल की बैठक में महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की  विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाइन एंट्री पर ज्यादा फोकस करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 11 तारीख तक 2.23 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपने को कहा है। सभी एसडीएम पखवाड़े भर के भीतर शासन के इस आदेश का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एक दिव्यांग यात्री का निजी बस में दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ को कार्रवाई करने को कहा है । उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ ही पीड़ित यात्री को आने-जाने के लिए आजीवन फ्री पास उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों जैसे पटवारी आरआई की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा है ।उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।अंतर विभागीय विभागीय समन्वय की चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई की तखतपुर के चोरभट्टी सरकारी फार्म हाउस में भरनी पंचायत के सचिव ने अवैध कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कब्जा हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए।बैठक में नर्सिंग एक्ट 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरुवंशी,शिवकुमार बनर्जी, सीएसपी सुजाता कुमार सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट