कलेक्टर -एसपी ने किया मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण,निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था बनाने दिए निर्देश
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी संतोष सिंह ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में प्रस्तावित मतगणना स्थल एवं इव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। हर बार की तरह इस दफा भी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना इसी स्थल पर होगी। मतदान सामग्रियों का वितरण भी 16 नवम्बर को सवेरे इसी परिसर से किया जाकर दलों को रवाना किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, कॉलेज के प्राचार्य बलवीर सिंह चावला सहित सभी छह विधानसभाओं के रिटर्निंग अफसर सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
_x000D_
कलेक्टर शरण ने चुनाव आयोग द्वारा जारी चेकलिस्ट के अनुरूप तमाम तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की सिविल वर्क के काम 28 अक्टूबर को शाम तक पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए। जिले की सभी छहों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना एवं स्ट्रांग रूम के लिए अलग-अलग हॉल एवं कमरे चिन्हांकित किए गए है।
_x000D_
भवन के नीचे भू-तल पर मतगणना एवं इसके ठीक उपर स्ट्रांग रूम तैयार किये गये हैैं ताकि इव्हीएम मशीनों का परिवहन सुविधाजनक तरीके से किया जा सके। स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मशीने सीलबंद कमरे में सुरक्षित रहेंगी। रूम के अंदर एवं बाहर दोनों जगहों पर अग्निशमन व्यवस्था होगी। मालूम हो कि इव्हीएम मशीनें फिलहाल जिला कार्यालय परिसर स्थित भण्डार गृह में सुरक्षित रखे गये हैं।
_x000D_
सेकण्ड रैण्डमाईजेशन के तत्काल बाद 4 नवम्बर को इन्हें स्ट्रांग रूम ले जाया जायेगा। पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी इस पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं। पूरे भवन के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीव्ही स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जायेगी। बिजली विभाग को आपात जरूरत को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त रूप से जनरेटर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
_x000D_
कलेक्टर ने परिसर में प्रस्तावित ऑब्जर्वर कक्ष, डीईओ कक्ष, नियंत्रण कक्ष, मीडिया सेन्टर, पार्किंग, केन्टीन आदि व्यवस्था के लिए निरीक्षण कर स्थल चिन्हांकित किया एवं तैयारी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में 17 नवम्बर को मतदान संपन्न होने के बाद इव्हीएम मशीनें इसी स्थल पर रखी जायेंगी। 3 दिसम्बर को मतों की गणना यहां की जायेगी।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


